
नई दिल्ली । प्रख्यात समाजशास्त्री प्रो नंदूराम का गुरुवार को निधन हो गया। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पहले दलित प्रोफेसर रहे।
नंदूराम का नई दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल मे इलाज चल रहा था। लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया l
नंदुराम एक भारतीय समाज शास्त्री व जेएनयू के सामाजिक विज्ञान विभाग के प्रमुख (डीन) व सेवानिवृत्त प्रोफेसर थे। साथ ही वे वहां “अम्बेडकर चेयर” के संस्थापक भी रहे l
उन्होंने अपने शिक्षण काल मे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज शास्त्र से संबंधित अनेकों पुस्तको का लेखन व संपादन सहित सामाजिक शोध पर भी कार्य किया l इसे देखते हुए देश व समाज हित मे उनकी विद्वता व योगदान को हमेशा याद किया जाएगा l
उनके निधन पर नई दिल्ली के द्वारका स्थित उनके आवास पर शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में प्रोफेसर नंदूराम के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद कर श्रध्दांजली दी गई ।
शोक सभा के अन्त में मृत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
