वाराणसी।ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र के अंतर्गत षाण्मासिक पाठ्यक्रम में आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई 2025को घोषित करते हुए प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक प्रो रमेश प्रसाद ने व्यक्त किया।

निदेशक प्रो रमेश प्रसाद ने बताया कि उ. प्र. शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 2023-24 में सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की गई, जिसका लोकापर्ण 23 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय कुलाधिपति आनन्दी बेन पटेल एंव उच्च शिक्षामंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगेंद्र उपाध्याय के द्वारा हुआ। जिसमें वर्तमान स्थिति के अनुसार क्रमशः

1. षाण्मासिक पाठ्यक्रम में आवेदन प्रारम्भ है जिसमें लगभग 300 विद्यार्थी पंजीकृत हुए।

2. अलग-अलग विषयों में अधिकारी वर्ग के लोगो ने भी प्रवेश लिया।

3. अब तक देश-विदेश से प्रतिभाग कर रहे 2500 से अधिक अभ्यर्थी केन्द्र में पंजीकृत है।.

4. भारत के विशिष्ट आचार्यों के व्याख्यान एवं कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से अभ्यर्थियों को प्रदान की जाती है।

5. मन्दिर प्रबन्धन की कक्षाएं 28 जुलाई प्रारम्भ होगी।

6. मन्दिर प्रबन्धन की कक्षाएं एक निश्चित समय पर होगीं।

7. उक्त केन्द्र के द्वारा ज्योतिष, वास्तु विज्ञान, कर्मकाण्ड, भाषा शिक्षण, पालि, योग आदि विषयों में प्रवेशार्थियों की मांग के दृष्टिगत, षाण्मासिक पाठ्यक्रम में प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई 2025 कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *