वाराणसी। भोजूबीर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों में मीरा फाउंडेशन ने अध्ययन सामग्री,कापी, स्टेशनरी का वितरण किया। कार्यक्रम में बच्चों को न केवल शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया, बल्कि उन्हें शारीरिक गतिविधियों के लाभ, महिला एवं बाल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। मीरा फाउंडेशन टीम ने 40 बच्चों को स्टेशनरी, ड्रॉइंग कॉपी और रंगीन पेंसिल उपहार स्वरूप प्रदान कीं। जिससे उनमें रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिले। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरोज द्विवेदी, सुनीता सिंह, दीपशिखा, विजय टाटा, अजय, शानवी, मनोज, संजय, खुशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *