रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।पाण्डेय हवेली स्थित बंगाली टोला इंटर कॉलेज में शनिवार को वेमुरी श्रीरामचंद्र मूर्ति कुसुमम्बा मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा 22 छात्रों को एक एक साल का अनुदान लगभग Rs 44000/- एवं सोनारपुर स्थित दुर्गा चरण इंटर कालेज में 22 छात्राओं का अनुदान लगभग Rs 64000/- 1 साल का अनुदान ट्रस्ट के द्वारा देने का ट्रस्ट ने निर्णय लिया।

इसके अनुसार शनिवार को कॉलेज में ट्रस्ट के मैनेजमेंट ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री एव ट्रस्टी वी वी सीताराम, एवं वीवीएसपी गणेश, संदीप कुमार, अभिषेक जायसवाल, अनुपम भट्टाचार्य, संतोष कुमार, भूपेंद्र सिंह गिल आदि लगों ने कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री बृजेश मणी पाण्डेय जी को अनुदान का चेक प्रदान किया, वी वी सुंदर शास्त्री के द्वारा छात्रों को बताया कि इन छात्रों मैं जो छात्र सबसे अधिक अंक से उत्तीर्ण होगा उन छात्रों को विशेष पुरस्कार ट्रस्ट के द्वारा दिया जएगा

यह अवसर ट्रस्ट को देने के लिए प्रधानाचार्य जी को धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *