वाराणसी। नागरिक सुरक्षा भेलपुर प्रखंड के डिवीजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री के निर्देशन में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया गया ।

गोयनका संस्कृत महाविद्यालय, नगवा स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय, गोपी राधा इंटर कालेज के राहत शिविरों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में भेलूपुर प्रखंड के डिप्टी डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में पोस्ट के स्वयंसेवकों के साथ संदीप कुमार (पोस्ट वार्डन), प्रभु नारायण ( डिप्टी पोस्ट वार्डन), दिलीप कुमार पांडे ICO, अनुपम भट्टाचार्य , सुभाजित सरकार स्वयंसेवकों के साथ सभी राहत शिविर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में देखा गया कि अभी तक किसी भी राहत शिविर में कोई भी शरणार्थी आया नहीं है, उपस्थित अधिकारी लेखपाल एवं अमीन ड्यूटी पर तैनात रहे । उनसे संपर्क स्थापित कर बाढ़ राहत शिविर में शरणार्थियों के सहयोग के लिए जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी उन्हे उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। भेलूपुर प्रखंड के सभी स्वयंसेवक अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *