वाराणसी। मुख्य सचिव उ0प्र0, शासन के निर्देश के क्रम में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम द्वारा मण्डल स्तर पर प्रतिदिन उर्वरक जिसमें यूरिया, डी0ए0पी0, एन0पी0के0 एवं एम0ओ0पी0 आदि की उपलब्धता एवं उसका समुचित वितरण एवं मण्डल में खरीफ की बुवाई को देखते हुए नहरों तथा नलकूपों के संचालन, वर्षा एवं खरीफ फसलों के आच्छादन के प्रगति की प्रति दिन समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को मंडलायुक्त ने सभी सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर उर्वरक में यूरिया, डी0ए0पी0, एन0पी0के0 एवं एम0ओ0पी0 आदि के वितरण की समीक्षा की।

बताया गया कि मण्डल में अभी पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। उप आयुक्त/उप निबंधक सहकारिता ने बताया कि 18 जुलाई को जनपद वाराणसी में इफ्को की एक रैक जिसमें डी0ए0पी 1700 मै0टन, एन0पी0के0 1000 मै0टन प्राप्त हुई है, जिसमें वाराणसी जनपद को डी0ए0पी0 850 मै0टन, एन0पी0के0 500 मै0टन इसी प्रकार जनपद चन्दौली हेतु 850 मै0टन तथा एन0पी0के0 500 मै0टन की आपूर्ति करायी जा रही है। मंडलायुक्त ने उप आयुक्त/उप निबंधक सहकारिता को निर्देशित किया कि इन उर्वरकों को उन समितियों पर प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए, जिन समितियों पर उर्वरक समाप्त हो गया है अथवा समाप्ति की ओर हो। उप आयुक्त/उप निबंधक सहकारिता द्वारा बताया गया कि अभी यूरिया कृभको की एक रैक एक दो दिनों में प्राप्त होने वाली है जिसे आवश्यकतानुसार सभी समितियों पर आपूर्ति करा दिया जाएगा। इसी के साथ-साथ मंडलायुक्त द्वारा मण्डल में वर्षा कम होने की स्थिति को देेखते हुए सिंचाई एवं नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को भी निर्देशित किया गया कि सभी नहरों के टेलों तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें एवं जो नलकूप विद्युत एवं यांत्रिक दोष से यदि खराब हो/खराब हो गए हों उनको तीन दिवस के अन्दर ठीक कराते रहे तथा कृषको को किसी भी प्रकार से खरीफ की बुवाई के लिए आवश्यक सभी निवेश उर्वरक/पानी आदि सुगमता से प्राप्त होते रहे । साथ ही साथ आयुक्त महोदय द्वारा सभी अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि नियमित रूप से क्षेत्रों में भ्रमण करते रहें।

बैठक में शैलेन्द्र कुमार, संयुक्त कृषि निदेश, वाराणसी मण्डल, सोमी सिंह, उप आयुक्त/उप निबंधक सहकारिता, पुष्पेन्द्र कुशवाहा, आर0एम0 पी0सी0एफ0, जी0सी0 सिंह, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई एवं डी0के0 आर्य, अधीक्षण अभियन्ता, नलकूप आदि अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *