वाराणसी। सामाजिक दायित्व के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा इंटरनेशनल बिज़नेस ब्रांच (पीडब्लूडी) के सहयोग से मीरा फाउंडेशन ने बघवानाला स्थित राजभर बस्ती में एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराना था।

इस अवसर पर करीब 100 जरूरतमंद बच्चों में स्कूल बैग, पानी की बॉटल, स्टेशनरी, पेंसिल, कॉपी और टिफिन जैसी आवश्यक शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह देखते ही बनता था।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। शाखा प्रमुख शशि रंजन कुमार के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेड) अमित कुमार, पंकज शाही, जितेन्द्र चंद्र पांडेय, श्याम बहादुर, विजय टाटा, अजय, दीपशिखा, रतन, प्रज्ज्वल, शाहिंदा हसीब, विपिन सिंह, अंशिका, शिवांगी, दीपक, अनमोल और ओम थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *