
वाराणसी। महमूरगंज श्री अग्रसेन स्वतंत्र स्काउट दल का पदग्रहण रविवार को सम्पन्न हुआ। पदग्रहण का शुभारंभ ईश्वर वंदना से हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष महेश चंद्र महेश्वरी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सन्तोष कुमार अग्रवाल आढ़त वाले को माल्यार्पण एवं स्कार्फ पहना कर पदभार ग्रहण कराया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों का पद ग्रहण स्काउट प्रतिज्ञा को दोहराते हुए कराया गया। उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर सिंह, पंकज खेमका,कोषाध्यक्ष सुरेश
अग्रवाल, संगठन सचिव कमल कुमार सिंह, ने पद की शपथ ली।
सदस्यों का पद ग्रहण सचिव ग्रूप लीडर नरसिंह दास अग्रवाल ने दिलीप कुमार, राकेश जैन, नितेश मित्तल, अशोक चौरसिया, राजेश्वर शर्मा,राजू वर्मा, कृष्ण कुमार सेठ को कार्यकारिणी में मनोनीत किया।
आए हुए अतिथियों का स्वागत सचिव नरसिंह अग्रवाल ने किया धन्यवाद प्रकाश कमल कुमार सिंह ने दिया।
