उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डा दयाशंकर मिश्र दयालू हुए शामिल

 

वाराणसी। काशी भोजपुरी समाज ने रविवार को बाबा काशी विश्वनाथ का सामूहिक जलाभिषेक किया।

सुबह सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष भोजपुरी समाज के अध्यक्ष सोमनाथ ओझा के नेतृत्व में बीएचयू गेट स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। सोमनाथ ओझा के नेतृत्व में बाबा के जलाभिषेक हेतु पदयात्रा शुरू हुई।

पदयात्रा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री डा दयाशंकर मिश्र दयालू, एवं विशिष्ट अतिथि वेद मंदिर पीठाधीश्वर जगतगुरु रामानुजाचार्य पंडित शिवपूजन चतुर्वेदी शास्त्री रहे। संचालन समाज के महामंत्री अशोक पांडे व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय दुबे ने किया ।

समाज की महिला शाखा की अंकिता जेटली के नेतृत्व में साथ चल रही महिलाएं भगवती पार्वती और देवाधिदेव महादेव के पारस्परिक प्रेम से जुड़े मंगल गीत गाती चल रही थीं।

लंका से प्रारंभ होकर रवींद्र पुरी कॉलोनी, बाबा कीनाराम स्थल, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया और बांस फाटक होते हुए पदयात्रा बाबा काशी विश्वनाथ धाम पहुंची। जहां भोजपुरी समाज के महामंत्री शैलेश वर्मा व अरुण पांडेय ने पदयात्रा में शामिल लोगों को अंग वस्त्र एवं सावनी दुपट्टा में देकर सम्मानित किया। समाज के महिला पुरुषों ने बाबा विश्वनाथ का सामूहिक जला अभिषेक किया।

जलाभिषेक के बाद सभी लोग विश्वनाथ कॉरिडोर में स्थित शंकराचार्य चौक पर एकत्रित हुए जहां उनके द्वारा हर हर बम बम के निनाद और महिलाओं के सुमधुर मंगल गीतों ने बाबा के दर्शनों को आए हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उन्होंने बाबा से हिंदू राष्ट्र की स्थापना एवं भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाने की कामना की।

इस अवसर पर जगद्गुरु शिवपूजन शास्त्री जी ने श्रावण महीने के महत्व और इस समय की जानेवाली शिवाराधना के आश्चर्यजनक सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने भगवान शिव के आशुतोष स्वरूप का विवेचन करते हुए शिव आराधना की वास्तविक प्रकृति का वर्णन किया।

कार्यक्रम की समाज के अग्रणी सदस्य हरेंद्र राय, अशोक पांडेय, शैलेश वर्मा, अरुण पांडेय, संजय दुबे, संतोष सैनी, शंभू साहनी, संजय भारती , संतोष दुबे, हरे राम ओझा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *