वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया तथा शहर उत्तरी विधान सभा स्थित वार्ड दानियालपुर नवोदय पब्लिक स्कूल दनियालपुर में बाढ़ पीड़ितों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उन्हें आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों को राहत सामग्री भी वितरित किया।

मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे लोगों को राहत शिविरों में विस्थापित कराया जाए। राहत शिविर में रह रहे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जाकर प्रभावित लोगों की सूची बनाने तथा ऐसे लोगों को बुनियादी सुविधाये उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने राहत शिविरों में सफाई व्यवस्था के साथ ही चिकित्सा एवं खाने-पीने रहने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर पार्षद जितेन्द्र कुशवाहा, सुशील गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष दिलीप चौहान, अतुल सिंह, सुरेंद्र जी, मनोज जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *