गाजीपुर। रविवार को नंदगंज चौरा गांव में निःशुल्क प्रसूति एवं स्त्री रोग एवं निःसंतान दंपत्ति के लिए परामर्श शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ।

शिविर का आयोजन जे पी

हॉस्पिटल एवं अथर्व इंफर्टिनीटी सेंटर, फरीदपुर, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में चौरा गांव, नंदगंज, गाजीपुर मे आयोजित रहा।

शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवा का वितरण कराया गया।

शिविर में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संध्या यादव (पूर्व सीनियर रेजिडेंट, बीएचयू) एवं अन्य चिकित्सक टीम द्वारा स्त्री रोगों से जुड़ी समस्याओं के निदान हेतु परामर्श दिया गया। कुल 78 मरीजों में सर्वाधिक 37 महिलाओं में महावारी संबंधी अनियमितताएं पाई गई। 14 महिलाओं में पी सी ओ डी, 8 महिलाओं में फाइब्रॉराइड तथा 12 मरीजों में ल्यूकोरिया, कुछ मरीजो में बांझपन प्रेगनेंसी के दौरान ब्लडप्रेशर एवं रक्त की कमी आदि समस्याएं रही ।

मरीजों को उचित परार्मश तथा दवा वितरण किया गया।

इसके अतिरिक्त कुछ पुरुष मरीजों का इलाज हेतु परामर्श भी दिया गया।

प्रसुति पूर्व सलाह व गर्भावस्था के दौरान खानपान, सावधानियां संबंधी जानकारी का भी लाभ गर्भवती महिलाओं को मिला। जानकारी देते हुए डॉ संध्या ने बताया कि पी सी ओ डी के कारण महिलाओं में बांझपन, अनियमित महावारी एवं मोटापा की समस्याएं होती हैं। शिविर का संचालन सभासद अभय पांडेय के नेतृत्व में रहा।

शिविर में ग्राम प्रधान रमेश राम, जगदीश यादव, अनिल यादव, यस एच हादी, मनोज दूबे, लल्लन यादव, राम नगीना यादव, मनोज यादव, मुन्ना सिंह, मुकेश दुबे आदि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *