
वाराणसी। किरहिया स्थित श्री गोस्वामी तुलसीदास जी व्दारा स्थापित श्री बड़े हनुमान जी मंदिर में रविवार को काशी के कीर्तन मण्डल व भक्त जन, प्रेमी गण ने कीर्तन भजन कर उपस्थित जनों का मनमोह लिया।
भजन कीर्तन मण्डल व प्रेमियों के निर्णयानुसार एक साल में, हर माह के तीसरे रविवार को काशी में स्थापित गोस्वामी तुलसीदास जी व्दारा स्थापित हनुमान मंदिर में भजन कीर्तन हनुमान जी के सम्मुख करेंगे।
आज का आयोजित कीर्तन भजन इस साल का तीसरा रहा।
कीर्तन प्रेमियों में जितेन्द्र खनेजा, हिमांशु,अजय जायसवाल, अजय त्रिपाठी, बबलू, अजय चौबे, सागर बाबू, आयुष, नवीन,लकी सहित अनेक भक्तगण शामिल रहे।
