सत्यम ने किया प्रेमचंद की कहानी उद्धार का पाठ

वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र की ओर से प्रेमचंद स्मारक स्थल लमही में सुनो मैं प्रेमचंद कहानी पाठ का 1616वां दिन प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी ‘उद्धार’ का पाठ कवि सत्यम मिश्र ने किया। प्रो. श्रद्धानंद व प्रकाश श्रीवास्तव, निदेशक राजीव गोंड एवं विरहा सम्राट विष्णु यादव ने सत्यम मिश्र को सम्मानित किया। प्रो. श्रद्धानंद ने कहा कि ‘उद्धार’ एक अत्यंत मार्मिक और व्यंग्यात्मक रचना है, जो प्रेमचंद की सामाजिक चेतना और क्रांतिकारी विचारों को उजागर करती है। यह कहानी सिर्फ हंसाती नहीं, बल्कि जाति-धर्म के खोखले ढांचे पर गहरी चोट करती है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद का स्पष्ट संदेश था कि धर्म और जाति का वास्तविक उद्धार तब होगा जब उसमें मानवता का समावेश होगा। इस अवसर पर भोला नाथ, अजीत सिंह, कुमार महेंद्र, मयंक पांडेय, डॉ. मनोहर लाल, रोहित गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, राहुल यादव, विपनेश सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *