
वाराणसी।श्रावण माह के दूसरे एवं बंग समाज के प्रथम सोमवार को केदारेश्वर खंड के अंतर्गत बाबा तिलभांडेश्वर मंदिर पर नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डन अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में सुरक्षा एवं दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन दिलाने हेतु प्रातःकाल से सेवा दिया गया।
जिसका संचालन पोस्ट नंबर 3 के सक्रिय पोस्ट वार्डन संदीप कुमार जी कर रहे थे।
दर्शनार्थी को लाइन लगाकर दर्शन करवाया गया। जिससे सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा किए। क्षेत्रीय जनता सहित दूर दराज से आए हुए बंग समाज के महिलाओं पुरुष दर्शन किए।
सेवा में प्रमुख रूप से अब्दुल वाहिद,श्रीमती सुष्मिता भट्टाचार्य, अनुपम भट्टाचार्य, प्रदीप दत्ता, श्रीमती देवश्री दत्ता, प्रमोद कुमार, हेमंत कन्नौजिया, मनोज कुमार सहित अनेकों सदस्य गण उपस्थित रहे।
