वाराणसी ।नागरिक सुरक्षा कोर,श्रीमान जिलाधिकारी महोदय के पत्रांक संख्या 183 दिनांक 16/7/25 के क्रम व उपनियंत्रक महोदय जी द्वारा विभिन्न प्रखंडवार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वार्डन सेवा स्वयं सेवकों की लगाई गई। ड्यूटी क्रम में, दिनांक 20 जुलाई दिन रविवार को भेलूपुर कर्मठ पोस्ट वार्डन 7 श्री संतोष मिश्रा जी द्वारा बुलाई गई एक अति महत्वपूर्ण बैठक वार्डन स्वय सेवकों पोस्ट 7 की प्रफुल्ल नगर कालोनी लंका स्थित सेक्टर वार्डन श्री संतोष पाठक जी के निवास पर I.C.O. श्री दिलीप पांडेय जी के निगरानी व श्री संतोष मिश्रा जी के नेतृत्व में वर्तमान विभीषिका बाढ़ में मानवीय संवेदनाओं व सहयोग के दृष्टिगत संपन्न हुआ । 

इस बैठक में I C O श्री पांडेय जी ने पोस्ट 7 वार्डन सदस्यों श्रावण मास के ड्यूटी के लिए सराहना किया व आगे भी शांति व सुरक्षा के दृष्टिगत समस्त वार्डन साथियों को तत्पर रहने हेतु उत्साहवर्धन भी किया ।

साथ ही भेलूपुर डिविजनल वार्डन महोदय व A D C महोदय के दिशा निर्देश दिए गए कर्तव्यों के दायित्व का अनुपालन के लिए सजग व सहयोग हेतु भी तत्पर ताकि बाढ़ से प्रभावित नागरिकों को किसी भी समस्या हेतु वरिष्ठ उच्चाधिकारी सर्वश्री नियंत्रक महोदय जी, उपनियंत्रक महोदय जी,व डिप्टी चीफ वार्डन महोदय जी,प्रखंड डिविजनल वार्डन महोदय जी व सहायक उपनियंत्रक महोदय जी सहित व समस्त I .C .O .से सदैव संपर्क में बने रहने का अनुरोध भी किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *