
वाराणसी। बाढ़ के पानी ने जहां जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं काशी की आस्था और परंपरा ने फिर भी अपनी लौ जलाए रखी है। शास्त्री घाट पर प्रतिदिन होने वाली वरुणा आरती अब घाट की सीढ़ियों पर संपन्न हो रही है। धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना से ओतप्रोत इस आयोजन में रविवार को अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवपुर के दर्जनों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आरती का आयोजन लोक चेतना के अध्यक्ष केके उपाध्याय की देखरेख में हुआ, जिसमें वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखध्वनि और दीप प्रज्वलन की पावन परंपरा निभाई गई। प्रशिक्षित बटुकों द्वारा किए जा रहे इस आयोजन ने लुप्त होती सांस्कृतिक परंपराओं को एक नई ऊर्जा दी है।
इस अवसर पर अंजनी सिंह, मानवेश मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, अनुप बदलानी, लालचंद, निलेश श्रीवास्तव, दिनेश यादव, त्रिलोकी, शरद यादव, हिमांशु बरनवाल, सुनील सिंह, पंकज उपाध्याय आदि।
