
वाराणसी। भारत विकास परिषद, काशी प्रदेश प्रान्त उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की नीलकंठ शाखा द्वारा सेवा एवं संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को बिरदोपुर स्थित कैलाश मठ आश्रम, महमूरगंज में बाबा भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोजन मंजू गौतम व सुनील अग्रहरी ने किया, जबकि पूजन विधि आचार्यद्वय के आचार्यत्व में हुई। कार्यक्रम में नन्दिनी सिंह, राकेश मौर्य, कमल कुमार सिंह, गीता सिंह, संजीव श्रीवास्तव, राजीव गुप्ता, उमा शंकर जायसवाल, यशोदा बरनवाल, पूनम जायसवाल,
डॉ. आहूती सिंह, प्रियंका मिश्रा, सोनिका गुप्ता, सरिता श्रीवास्तव, सुनीता अग्रहरी, सीमा श्रीवास्तव, प्रवीण, महावीर प्रसाद, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार त्रिपाठी व अनुज भार्गव सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। पूरे वातावरण में शिवभक्ति की ध्वनि गूंजती रही और श्रद्धालुओं ने विशेष भावनाओं के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
