
वाराणसी। सावन मास के दूसरे सोमवार को श्री काशी अग्रवाल समाज चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चौक स्थित श्री राधा रमण मंदिर के समीप विशाल फलाहार सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा विश्वनाथ के दर्शन को आए हजारों कांवरियों व श्रद्धालुओं को फलाहार एवं शीतल जल वितरित कर सेवा भावना का परिचय दिया गया। सेवा कार्य का नेतृत्व श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति एवं ट्रस्ट संरक्षक संतोष कुमार अग्रवाल ने किया, जबकि संचालन ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल के निर्देशन में संपन्न हुआ। भूपेन्द्र अग्रवाल एवं कुश चौधरी ने शिविर का संयोजन किया।
शिविर में श्रद्धालुओं को उबले आलू, बूंदी तथा ठंडे जल का वितरण किया गया, जिससे यात्रियों को गर्मी और थकान से राहत मिली। इस पुण्य कार्य में प्रद्युम्न अग्रवाल, महामंत्री आमोद अग्रवाल, अजय कृष्ण अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, विनय अग्रवाल, मनीष गुप्ता, अमिता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, अमरचंद अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, बृजकमल दास अग्रवाल एवं गोविन्द अग्रवाल (बॉबी) सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
