
कैमूर। सोमवार को गंगा विचार मंच व सामाजिक सहभागिता पटल, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (जल संसाधन, नदी विकाश एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय, भारत सरकार ) के प्रान्त संयोजक सुधांशु भूषण के अनुशंसा एवं राष्ट्रीय संयोजक श्री भारत पाठक जी की सहमति से संतोष कुमार चतुर्वेदी को गंगा विचार मंच जिला कैमूर भभुआ का जिला सह संजोयक नियुक्त किया गया।
जिला संयोजक राकेश पाण्डेय ने पत्र जारी करते हुए श्री चतुर्वेदी को शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य का कामना की।
उन्होंने ने कहा सन्तोष चतुर्वेदी को इमानदारी व निष्ठा से सहायक नदियों को साफ सफाई करने, कराने व उनके रख रखाव के प्रति और लोगो को जागरूक करने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया।,
सन्तोष चतुर्वेदी पत्र स्वीकार करते हुए कहा की मेरे उपर संगठन ने विश्वास जताया हैं इसके लिए मैं संगठन का सदैव आभारी रहूंगा,व अपने दायित्व का ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करते हुए संगठन के विस्तार के लिए निष्ठा से काम करूंगा, व गंगा विचार मंच के विचारधारा के प्रति पूर्णतः धरातल पर काम करने का प्रयास करूंगा।
इस मौके पर विद्यार्थी परिषद के पूर्व विभाग संयोजक चन्दन तिवारी, विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक अलोक श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कला मंच पूर्व प्रान्त संयोजक अभाविप अमरीश तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, ब्रजेश सिंह, विजय कुमार राम, ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
