रिपोर्ट उपेन्द्र पाण्डेय
आजमगढ़। मनोज कुमार त्रिपाठी के अनुसार अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर लगवाई गई छतरी का अनावरण 23 जुलाई 2025 को होगी ।
ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 जुलाई 2025 दिन बुधवार को महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं बाल गंगाधर तिलक जी एवं महान क्रांतिकारी अमर शहीद पंचन्द्र शेखर आजाद जी की जयंती भव्यता के साथ मनाया जायेगी ।
प्रातः 7 बजे पालीटेक्निक तिराहे पर स्थित पं चन्द्र शेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा।
ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के सौजन्य से लगाई गई छतरी का अनावरण भी होगा।
शाम 4 बजे पाण्डेय बाजार स्थित सनातन धर्म संस्कृत कॉलेज में दोनों महान विभूतियों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की जायेगी । जिसमे जनपद के सभी गणमान्य एवं विद्वतजन प्रतिभाग करेंगें ।
