दस व्यापारियों को अनमोल रतन सम्मान

 

वाराणसी। काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल का 13वां स्थापना दिवस एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मंगलवार को (नवलपुर) परमानन्दपुर स्थित दी रॉयल ग्रीन गार्डन में मनाया गया। बच्चों ने कथक, सोलो डांस एवं मिक्स डांस की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री शमीना चौबे ने कहा कि व्यापारी देश की प्रगति के सच्चे भागीदार होते हैं, जो पूंजी निवेश के साथ रोजगार के अवसर भी प्रदान करते हैं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुनील सिंह ने व्यापारियों को ‘देश का आर्थिक सैनिक’ बताते हुए कहा कि व्यापार समाज राष्ट्र निर्माण में निःस्वार्थ योगदान देता है।

पूर्व उपाध्यक्ष बनारस बार विनित सिंह ने व्यापारियों को देश के भामाशाह की संज्ञा दी और कहा कि क्षेत्र के विकास में व्यापार मंडल की भूमिका उल्लेखनीय रही है।

संस्थापक राजेश श्रीवास्तव ने संगठन की एकजुटता और व्यापारिक आयोग के गठन की आवश्यकता पर बल दिया। अध्यक्ष पंकज सिंह ने सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ व्यापार मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों जैसे नेकी की दीवार, हेल्थ कैंप, ब्लड डोनेशन और गरीब कन्याओं के विवाह सहयोग का उल्लेख किया। कार्यक्रम में व्यापारिक क्षेत्र के 10 प्रतिष्ठित व्यापारियों को अनमोल रतन सम्मान से सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक डॉ. एपी सिंह ने किया। इस अवसर पर राजेश वर्मा, बबलू, शरद वर्मा, करन यादव, दीपू कश्यप, राधेश्याम गोंड, राजू, अमित वर्मा, ओमवीर, सोनू, निशा सिंह, नीरा गोंड, अविनाश शर्मा, सुनील खेतान, शिव गुप्ता, बृजेश सिंह, पवन सिंह, अभिषेक उपाध्याय, संजय वर्मा, विजय गुप्ता, अंकित पांडे, मनीष सिंह लड्डू, सुधीर पाल, विकास सिंह, हरिहरन, अरुण सैनी, राजू पटेल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *