
वाराणसी। आइडियल इण्डिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ.संजय पाण्डेय सरस – आजमगढ़ के प्रख्यात कवि एवं पत्रकार का सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट नोएडा, अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् एवं उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद् द्वारा आयोजित श्रावणोत्सव कजरी काव्य,गायन, नृत्य संगम में निराला शब्द संवाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश द्विवेदी ओम् के अध्यक्षता में अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक एवं आइडियल इण्डिया हिन्दी दैनिक समाचार के समाचार संपादक कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन में आयोजित उक्त आयोजन में आयोजन अध्यक्ष राजेश मिश्रा – राष्ट्रीय अध्यक्ष – उत्तर प्रदेश पत्रकार परिषद् के दिशा निर्देशन में सोशल एण्ड मोटिवेशनल ट्रस्ट नोएडा के संरक्षक कवि रविन्द्र नाथ सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष – कवयित्री ममता सिंह, अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष – डा. प्रमोद वाचस्पति के प्रमुख संरक्षण में सर्वदलीय गौरक्षा मंच के प्रदेश संयोजक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव गणेश एवं प्रख्यात कवि डॉ. धर्मदेव यादव धर्मेश के स्वागत संरक्षक में जौनपुर की प्रख्यात कवयित्री डॉ. विभा तिवारी के संचालन में द ट्रू मिरर हिन्दी समाचार पत्र के प्रधान संपादक काली शंकर उपाध्याय – कार्यक्रम संयोजक के स्वागत संयोजन में कवि संजय पाण्डेय सरस को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनने के बाद प्रथम काशी आगमन के अवसर पर मानव समाज के लिए समर्पित लगभग दो दर्जन संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से 3 अगस्त 2025 को दोपहर 1 बजे अथर्व फेमिली सभागार एसी. हाल, पटेल धर्मशाला के ठीक सामने, तेलियाबाग, वाराणसी में नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा।
उक्त आयोजन का शुभारंभ कर्ता आकाशवाणी वाराणसी के निदेशक डॉ. राजेश कुमार गौतम मुख्य अतिथि – राष्ट्रवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता सहित अनेकों विशिष्ट जन उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी सह संयोजक आशीष मोदनवाल ने दी है।
