वाराणसी।बुधवार को सुबह लहुराबीर स्थित आज़ाद पार्क में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बलिदानी चन्द्रशेखर आज़ाद जी की 119वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम आजाद जी की प्रतिमा की साफ सफाई की गई। आज़ाद जी की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक, कर अक्षत, रोली का तिलक लगाकर जनेउ, धारण कराकर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई।

इस अवसर पर आजाद जी की स्मृति में आजाद पार्क में पांच पौधे से पौधा रोपण किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अनुप जायसवाल ने किया।

आज़ाद जी की प्रतिमा को गुलाब की पंखुड़ियों से भव्य रूप से सजाया गया था।

इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुप जायसवाल व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा किचंद्रशेखर आजाद न केवल एक नाम है बल्कि एक विचार है एक साहसी प्रतिरोध है उन्होंने युवाओं में आजादी की चिंगारी जागाई और अपने साहस व बलिदान से अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए जब उन्हें चारों ओर से घेर लिया गया था तब उन्होंने अपनी आखिरी गोली खुद को मारकर यह साबित कर दिया कि वह आजाद पैदा हुए थे और आजाद ही मरें हम उनके त्याग और बलिदान को नमक करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ वीर आज़ाद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

उनका जीवन भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।हम सभी उनके सपनों का भारत बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद श्रवण गुप्ता विशिष्ट अतिथि दीपक आर्य जी थे।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने धन्यवाद ओम प्रकाश यादव बाबू ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंगलेश जायसवाल, सिद्धनाथ गौड़ अलगू, शंकर जायसवाल प्रदीप जायसवाल अखिल वर्मा,प्री कुमार मानीक, प्रकाश,राजेश दुबे सुजीत गुप्ता मनीष चौरसिया कन्हैयालाल सेठ जय किशन आलोक श्रीवास्तव सुनील गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *