
रिपोर्ट उपेन्द्र पांडेय
आजमगढ़। ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के तत्वावधान में बुधवार को तिलक एवं आजाद जयंती मनाई गयी।
सुबह हर्रा की चुंगी स्थित अमर शहीद पं चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर छतरी का अनावरण किया गया।
छतरी का अनावरण ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के संरक्षक मण्डल के सदस्य इंजीनियरिंग कैलाश नाथ चतुर्वेदी ने किया।
कहा कि अमर शाहिद पण्डित चन्द्र शेखर आजाद हमारे समाज के आदर्श है उनकी प्रतिमा पर छतरी लगाना उनके प्रति श्रद्धा एवं सम्मान का प्रतीक है।
इस दौरान ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय ने कहा कि पण्डित चन्द्र शेखर आजाद ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश की स्वतन्त्रता में अपना अमूल्य योगदान दिया है ऐसे में हमारा दायित्व है कि हम अपने अमर शहीदों को याद करें और उनके बताए रास्ते पर चलने की कोशिश करें।
ब्राह्मण समाज कल्याण के अध्यक्ष ब्रजेश नन्दन पाण्डेय, महामंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी, विश्वदेव उपाध्याय,सतीश मिश्र, गिरीश चतुर्वेदी,राम कवल चतुर्वेदी, गोविंद दुबे,उपेंद्र दत्त शुक्ला,राजन पाण्डेय ,निशीथ रंजन तिवारी,घनश्याम उपाध्याय, प्रवेश दीक्षित,आर्या कांत मिश्रा, हेमन्त पाण्डेय, सुधाकर उपाध्याय, तारकेश्वर मिश्रा,आनन्द उपाध्याय आदि ने पण्डित चन्द्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
