वाराणसी।सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में दिनांक 25.07.2025 से दिनांक 06.08.2025 तक होने वाली सत्र 2024-2028 के चार वर्षीय आठ सेमेस्टर वाले पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर तथा सत्र 2022-2025 के तीन वर्षीय छः सेमेस्टर वाले षष्ठ सेमेस्टर के संस्थागत/व्यक्तिगत/भूतपूर्व/बैंक/श्रेणी सुधार / एकविषयक परीक्षा 25 जुलाई 2025 से आरम्भ हो रही है।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया की उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के बाहर के राज्यों में कुल 356 केंद्र निर्धारित किये गये है। जिसमें 14710 छात्र एवं छात्राएं सम्मलित होकर परीक्षा देंगे।

आज राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-काश्मीर।

बरेली/पीलीभीत, बागपत, सहारनपुर, मेरठ, सीतापुर, फतेहपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बिजनौर, एटा, इटावा/औरैया, सिद्धार्थनगर, सन्तकबीरनगर, बुलन्दशहर, बदायूँ, गाजियाबाद, उन्नाव, मथुरा, गोरखपुर, हरदोई, झांसी, बांदा, जालौन, कुशीनगर, मुरादाबाद, मैनपुरी, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, कन्नौज, हाथरस, शाहजहांपुर, बहराईच, बस्ती, महाराजगंज, कानपुर, बलिया, देवरिया, अयोध्या, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, बाराबंकी के केन्द्राध्यक्ष/प्राचार्य उपस्थित होकर गोपनीय प्रपत्र प्राप्त किये।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि शेष कल दिनांक 24 जुलाई 2025 कोई गोपनीय थैला व अन्य सामाग्री केन्द्राध्यक्ष/प्राचार्य को प्राप्त कराये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *