पुस्तकालय व नि:शुल्क सिलाई कढ़ाई-प्रशिक्षण का शुभारंभ

वाराणसी। टकटकपुर स्थित सोनकर धर्मशाला में पुस्तकालय, सिलाई-कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर नि: शुल्क प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि शांति देवी सोनकर, अध्यक्षता सोनकर धर्मशाला अध्यक्ष राजकुमार सोनकर ‘सर जी’ ने किया। पुस्तकालय और प्रशिक्षण केन्द्र का उद्देश्य समाज के युवाओं और महिलाओं को शिक्षा व कौशल के ज़रिए आत्मनिर्भर बनाना है। पुस्तकालय से ज्ञानवृद्धि और सिलाई-ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। संचालन मनोज सागर सोनकर, रामेश्वरी सोनकर ने किया। समारोह में सच्चिदानंद सोनकर, बाबूलाल सोनकर, मिश्री लाल सोनकर, लक्ष्मण प्रसाद सोनकर और संजय सोनकर,केपी सिंह सोनकर, मंजू लाल सोनकर (पूर्व कोषाध्यक्ष), कल्लू राम सोनकर, प्रो. राजेन्द्र प्रसाद सोनकर,प्यारे लाल सोनकर, बसंत सोनकर, दिलीप कुमार सोनकर, राकेश दत्त, विरेन्द्र सोनकर, बबलू सोनकर, विनोद और शंकर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *