वाराणसी । शुक्रवार को बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डोमरी, वाराणसी में छात्र/छात्रा अलंकरण समारोह सम्पन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि प्रो कल्प लता पाण्डेय, पूर्व कुलपति, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया थीं।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि प्रो कल्प लता पाण्डेय के कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम प्रो कल्प लता पाण्डेय ने गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

चुने गये हेड ब्वॉय मयंक यादव, कक्षा 12 विज्ञान वर्ग तथा हेड गर्ल पायल झा, कक्षा 12 विज्ञान वर्ग को शपथ दिलायी गयी तथा उन्हे बैज लगाकर अलंकृत किया गया।

विद्यालय के निदेशक श्री मुकुल पाण्डेय तथा शिक्षक, शिक्षिकाओं ने कर्तल ध्वनि से उनका उत्साह वर्द्धन किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती नीता त्रिपाठी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डोमरी विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शिक्षिकाओं में श्रीमती सोनिया मिश्रा, श्री मोहन लाल यादव, श्री पीयूष दूबे, सुश्री रितु दूबे, श्रीमती श्वेता पाण्डेय, श्री कमलेश कुमार सिंह सहित प्रहलाद घाट विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री चन्दन चौधरी तथा श्री संतोष तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनिता पाण्डेय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *