वाराणसी। श्रीमद् जगदगुरु रामानुज काशीपीठ सेवाश्रम के तत्वावधान में श्रीभोगीशयन विष्णु मंदिर (श्रीभागवत विद्यालय ) असि, नगवा के परिक्रमा पथ (हाल ) के निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने वेद मंत्रो के बीच भूमि पूजन व शिलान्यास किया । समारोह की अध्यक्षता पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी ऋग्वेदाचार्य महाराज ने किया। विशिष्ट अतिथि पार्षद माधुरी सिंह के पति रविंद्र सिंह रहे। परिक्रमा पथ का निर्माण यजमान विनय जायसवाल के सहयोग से किया जा रहा है।

इस अवसर पर महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत विकास कार्यों में लगी है और उसका यही प्रयास है कि कोई भी इससे अछूता न रहे । प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के मंदिरों एवं मठो का भी सुंदरीकरण कराया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा के निवर्तमान महामना मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ ओझा ने किया। इस अवसर पर नंद जी पांडे, अनुराग पांडे छोटू, महामना मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा डॉक्टर सियाराम त्रिपाठी, विभूति दीक्षित, सुधांशु दिक्षित, रामयश मिश्र, आशुतोष पांडे शाहिद काफी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *