वाराणसी / सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सत्र 2024-2028 के चार वर्षीय आठ सेमेस्टर के शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर की संस्थागत/व्यक्तिगत तथा सत्र 2022-2025 तीन वर्षीय छ: सेमेस्टर वाले षष्ठ सेमेस्टर की संस्थागत, व्यक्तिगत श्रेणी सुधार / एक विषयक की परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर स्थित परीक्षा भवन में आरम्भ हो गई है।
केन्द्राध्यक्ष प्रो. रमेश प्रसाद ने बताया की परीक्षा आज से आरम्भ होकर 06.08.2025 तक चलेंगी।परीक्षा एक पाली में सुबह 08.00 बजे से 11.00 बजे तक सम्पन्न हुई।
परिसर में आयोजित उक्त परीक्षा में कुल में 887 छात्र पंजीकरण कराये थे जिसमें 825 परीक्षार्थी उपस्थित होकर परीक्षा दिये।
केंद्राध्यक्ष प्रो. रमेश प्रसाद ने बताया कि परीक्षा शांति एवं सुचितापूर्ण चल रही है। परीक्षा में किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
ज्ञातव्य हो कि देशभर में शास्त्री आचार्य की परीक्षा आज 356परीक्षा केंद्रों पर एक साथ प्रारंभ हुईं जिसमें 14710 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभाग किया। जो कि शांतिपूर्ण अयोजित हो रही है।
इस परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए परीक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
परिसर के उड़ाकादल के रूप में विनयाधिकारी मण्डल चक्रमण करता रहा।
