वाराणसी /सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के प्रवेशार्थियों विश्वविद्यालय परिसर में संचालित शास्त्री प्रथम समेस्टर में प्रवेश के द्वितीय चरण हेतु तिथि वृद्धि की जाती है। प्रवेशावेदनपत्र पूरित करने हेतु अभ्यर्थियों को सभी आवश्यक निर्देश विश्वविद्यालय के वेबसाइटwww.ssvv.ac.in(Admission-Campus Admission Portal-2025-26–htts://ssvvadm.samarth.edu.in-New Registration) पर उपलब्ध है। प्रवेशावेदनपत्र भरने के पूर्व दिशा-निर्देशों को भलीभाँति पढ़ ले तथा प्रवेश निदर्शिका में वर्णित नियमों के अनुसार विषय की प्रविष्टियों का चयन करें। साथ ही यह भी सूच्य है कि जो छात्र छात्रावास में रहने के इच्छुक हैं, वे छात्रावास का विकल्प अवश्य चयन कर लें।

प्रवेश हेतु ऑनलाइन पद्धति से पेमेण्ट गेटवे के द्वारा शुल्क जमा किया जायेगा । शास्त्री प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन प्रवेशावेदनपत्र पूरित करने के बाद वरीयता क्रम (मेरिट लिस्ट) के माध्यम से पूर्ण किया जायेगा।

छात्रकल्याण संकायध्यक्ष प्रो. शैलेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि निर्धारित तिथियों तक प्रवेशावेदन पत्र पूरित कर लें तथा अपना प्रवेशावेदनपत्र डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें। जिन्हें यथास्थान अपेक्षित अभिभावक / संरक्षक इत्यादि का हस्ताक्षर कराकर काउन्सिलिंग के समय उपस्थित होना अनिवार्य है। इसी के साथ यह भी अवगत कराना है कि जिन छात्रों ने पूर्व में फार्म पूरित किया है और प्राप्तांक / पूर्णांक गलत अंकित कर दिया है ऐसे छात्रों को सूचना दी जाती है कि वे अपने लागिन आई०डी० से फार्म को खोलकर करेक्शन बाक्स (correction window) में जाकर अपना प्राप्तांक / पूर्णांक का संशोधन निर्धारित तिथि तक अवश्य कर लें। इसके अतिरिक्त उनके नाम, पितानाम, मातानाम, मेल आई०डी०, मोबाईल नं०, पता इत्यादि में भी सुधार अपेक्षित हो तो वे कर सकते है। 1- प्रवेश पंजीकरण हेतु शुल्क रू. 200/-

काउन्सिलिंग की तिथि पृथक ज्ञाप द्वारा घोषित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *