वाराणसी। जनवादी लेखक संघ की पुसू जनपक्ष के 17वें अंक का विमोचन गुरुवार को टैगोर टाउन कालोनी भोजूबीर स्थित डाॅ‌. महेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर हुआ। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र प्रताप और अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर राम सुधार सिंह ने किया। यह अंक बनारस के वरिष्ठ साहित्यकार अशोक पाठक, मेयार स्नेही और विद्यानंद मुदगल की स्मृतियों पर केंद्रित है। इस अंक के संपादक वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामसुधार सिंह हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष पत्रिका का दो अंक प्रकाशित करने की कोशिश की जाएगी। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र प्रताप, अध्यक्षता डा.रामसुधार सिंह ने किया। बैठक में सुरेन्द्र प्रताप, नईम अख्तर,केशव शरण, सुरेश प्रताप सिंह, चक्र पाणि मुद्गल, सलाम बनारसी, डा महेंद्र प्रताप सिंह, डा प्रकाश उदय, राज नारायण सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *