उदय प्रताप स्वायत्तशासी कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूजन उत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शैक्षिक आयाम से जुड़े राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के स्वयंसेवक, महाविद्यालय के अध्यापक, राजर्षि शाखा स्वयंसेवक थे। मुख्य वक्ता सह प्रांत कार्यवाह‌ डॉक्टर राकेश ने स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्र निर्माण संबंधी कार्यों का उल्लेख किया। काशी उत्तर भाग के संघचालक डॉक्टर गंगाधर, विभाग मुख्य मार्ग प्रमुख अमरदीप, नगर कार्यवाह दयाशंकर, अंजनी कुमार सिंह (समाजसेवी) ने उत्तर भाग एवं नगर के स्वयंसेवकों के साथ अपना योगदान दिया। रणविजय सिंह ने ध्वजारोहण, अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार सिंह और संचालन प्रोफेसर मनोज प्रकाश त्रिपाठी ने किया। लाल बहादुर शास्त्री कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर उदयन मिश्रा, प्रोफेसर शशिकांत द्विवेदी,डॉक्टर मनीष गुप्ता, डॉक्टर नवीन झा, डॉक्टर अनुराग उपाध्याय, डॉक्टर आनंद राघव चौबे, डॉक्टर विभा मिश्रा, प्रोफेसर पंकज सिंह, प्रोफेसर संजय शाही, डॉक्टर प्रदीप सिंह, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *