
वाराणसी। अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव में संचालित अवधूत भगवान राम नर्सरी विद्यालय के नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के लगभग 200 विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रोत्साहन के उद्देश्य से स्कूल बैग और कापियों का वितरण किया गया। समूह के अध्यक्ष संभव राम के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी.के. सिंह, विद्यालय के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं तथा संस्था के अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
