
रिपोर्ट :-अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।सोनारपुर स्थित कुच बिहार काली बाड़ी के महंत दिनेश शास्त्री ने अमावस्या तिथि पर मां काली जी की विधिवत पूजा अर्चना किया। जिसमें क्षेत्रीय जन सहित मां के भक्तगण एवं दर्शनार्थी दर्शन कर मां से आशीर्वाद लिया।
मां का प्रसाद भी उत्साह के साथ ग्रहण किया । उक्त कार्यक्रम मां के परम भक्त नरेंद्र ओझा जी का विशेष सहयोग रहा ।
ज्ञातव्य हो कि विगत 2 साल से लगातार हर अमावस्या की तिथि पर प्रांगण में मां काली पूजा एवं विशेष भंडारा का आयोजन होता रहता है। साथ ही विशेष श्रृंगार की व्यवस्था भी कराया जाता है।
