रिपोर्ट:- अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी ।कारगिल विजय के शुभ अवसर पर मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्र आश्रम के प्रांगण में आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वीवी सुंदर शास्त्री के नेतृत्व में विश्व शांति हेतु रामायण पाठ एवं साधु महात्माओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया।

जिसका संचालन आश्रम के प्रबंधक वी वी सीताराम शास्त्री ने किया।

मैनेजिंग ट्रस्टी सुंदर शास्त्री ने कहा श्रावण माह के शुक्ल पक्ष में साधु महात्माओं को भोजन करना पुण्य का काम होता है एवं मोक्ष प्राप्ति होता है। श्रावण माह के शुक्ल पक्ष में बनारस की धरती पर महादेव सुरंग विराज करते रहते हैं। रामायण पाठ से शांति एवं पुण्य का काम होता है।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्याम गुरु, रुक्मिणी अम्मा, वे राधा अम्मा, सीता अम्मा, आदि सहयोगी के रूप में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *