वाराणसी। इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा द्वारा शनिवार को महमूरगंज स्थित एक होटल में सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य आयकर विवरणी में हुए हालिया बदलावों और शेयर बाजार के फ्यूचर ऑप्शंस टैक्स पर चर्चा करना था। विशिष्ट अतिथि सेंट्रल काउंसिल मेंबर, सीए ज्ञान चाँद मिश्रा, जो कि आईसीएआई के एमएसएमई एंड स्टार्टअप समिति के अध्यक्ष भी हैं, उपस्थित रहे। प्रमुख वक्ता के रूप में सीए अंकित सोमानी (अजमेर) और सीए नितेश नानावटी (अहमदाबाद) ने अपने-अपने सत्रों में कर प्रणाली और शेयर बाजार के टैक्स मुद्दों पर गहरी जानकारी साझा की। शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने स्वागत भाषण से किया। इस दौरान शाखा के वरिष्ठ सदस्य सीए मनोज निगम और सीए द्विजेन्द्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सेमिनार का संचालन सीए सुंगंधा सिंह और सीए तन्वी सिंह ने किया। पहले सत्र में सीए अंकित सोमानी ने आयकर विवरणी में सरकार द्वारा किए गए बदलावों के बारे में बताया, जिनसे कर प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और करदाताओं को अपनी आय का हिसाब करने में आसानी होगी। साथ ही, सरकार ने आयकर विवरणी की दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है। दूसरे सत्र में, सीए नितेश नानावटी ने एफ एंड ओ ट्रेडिंग से होने वाली आय पर कर लगाने और उसकी रिपोर्टिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आय पर व्यवसाय आय के रूप में कर लगता है और यह आईटीआर-3 फॉर्म में रिपोर्ट होता है। धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए विकास द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर पूर्व शाखा अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु, शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष सीए रंजीत पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य सीए नमन कपूर, पूर्व अध्यक्ष सीए विजय प्रकाश, और अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *