वाराणसी । शनिवार को गुलाब बाग स्थित भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।कार्यक्रम में भारतीय सेना के भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने भूतपूर्व सैनिकों को प्रणाम करते हुए कहा कारगिल युद्ध की याद में आज हम यहां एकत्रित हुए हैं पाकिस्तान की धोखाधड़ी एवं झूठ निरंतर भारत के सामने आया कारगिल युद्ध इस धोखाधड़ी की परिणीति रही वह एक यादगार युद्ध था अटल जी के समय मित्रता का संदेश दिया गया मगर उसका परिणाम पाकिस्तान ने कारगिल युद्ध के रूप में दिया सेना के जवानों ने यह युद्ध 5000 फीट की ऊंचाई पर लडा हमारी सेना के उत्साह एवं वीरता ने पाकिस्तान को धूल चटाई इस युद्ध ने हमें अपने पैरों पर खड़े होने का सबक दिया भारतीय सेना की वीरता को याद करने के लिए हम हर साल कारगिल विजय दिवस मनाते हैं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के उत्थान के लिए हमेशा सोचती है हम उस नेता के नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं जो सिर्फ देश के बारे में सोचता है ऑपरेशन सिंदूर भी पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ एक अभियान था जिसने पाकिस्तान को शरणागत होने पर विवश किया यह हमारे प्रधानमंत्री के जज्बे एवं सूझबूझ का कार्य था ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने स्वदेशी निर्मित हथियारों से लडा प्रधानमंत्री ने सेना का गौरव बढ़ाने का कार्य किया एवं भारत उनके नेतृत्व में स्वर्ण युग की तरफ बढ़ रहा है हम सब सौभाग्यशाली हैं जो हम उस युग के प्रत्यक्षदर्शी बने l

देश की रक्षा एवं सम्मान की रक्षा हम कैसे करेंगे यह मोदी जी के नेतृत्व में युवा सीख रहे हैं और बड़ी संख्या में युवा सेना में भर्ती हो रहे हैं घुसपैठियों को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है ऐसी हमारे प्रधानमंत्री की सोच है।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान अंग वस्त्रम एवं माला पहनाकर किया ।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के संयोजक मधुकर चित्रांश ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जगदीश त्रिपाठी ने किया l

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले भूतपूर्व सैनिकों में मेजर एम ए अंसारी, सूबेदार मेजर नरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर ज्ञानेंद्र दत्त सिंह, हवलदार आरएस ठाकुर, हवलदार गुलाब सिंह, हवलदार संजय राय, नायक विजय सिंह, नायक श्रीनिवास यादव, हवलदार मोतीचंद चौहान, नायक अमित कुमार सिंह, हवलदार धीरेंद्र कुमार पांडे, हवलदार अशोक कुमार चौरसिया, हवलदार मनोज कुमार चौबे, हवलदार विनोद कुमार यादव, हवलदार आशुतोष राजपूत ,नायक सूबेदार जयप्रकाश पाठक रहे l

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में राहुल सिंह, अभिषेक मिश्रा, मधु सिंह, डा हरि केसरी, अरविंद सिंह, निर्मला सिंह पटेल, साधना वेदांती, डॉ रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री, मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, अतुल सिंह, विवेक पांडे, तारकेश्वर गुप्ता, सोमनाथ यादव राजीव सिंह राजेश कुशवाहा, जितेंद्र पटेल, नीरज जायसवाल, चंद्रशेखर उपाध्याय, किशोर सेठ ,अशोक कुमार पांडे, संजय कुमार आदि लोग रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *