
वाराणसी। भाविप काशी प्रदेश प्रान्त, उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय की नीलकण्ठ शाखा द्वारा “सेवा एवं संस्कृति सप्ताह” के अंतर्गत आयोजित कारगिल विजय दिवस समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह कार्यक्रम शहीद उद्यान, सिगरा में आयोजित हुआ, जहाँ माँ भारती के वीर शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रान्तीय गतिविधि संस्कार के सह-संयोजक राकेश मौर्य, शाखा अध्यक्ष कमल कुमार सिंह, सचिव संजीव श्रीवास्तव, संस्कार गतिविधि सह-संयोजक उमा शंकर जायसवाल और यशोदा बरनवाल, मंजू गौतम, सुनील अग्रहरी, पूनम जायसवाल, विभा मौर्य, कुमार श्रीवास्तव और महावीर प्रसाद श्रीवास्तव,प्रदीप श्रीवास्तव, दीपक पुजारी, नीलम पटेल, ममता उपाध्याय सभी ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर मोमबत्तियां जलाईं और देशभक्ति के गीतों से उद्यान को गूंजायमान कर दिया। सभी ने शहीदों की वीरता को सम्मानित करते हुए उनके योगदान को याद किया और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की शपथ ली।
