
वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी द्वारा रोज गार्डेन में प्रदेशव्यापी आरक्षण दिवस/ संविधान मानस्तंभ स्थापना दिवस पर “सामाजिक न्याय के राज के लिए पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री/विधायक और राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर ने कहा कि संविधान दिवस हमारे लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन महात्मा ज्योतिबा फुले द्वारा संकल्पित आरक्षण को कोल्हापुर के छत्रपति शाहूजी महाराज ने अपने राज्य में लागू किया था, जो बाद में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रयासों से संविधान में सामाजिक न्याय के रूप में सुनिश्चित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा के पदाधिकारी, फ्रंटल/प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, महिलाएं और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने संविधान के मूल्यों की रक्षा करने और उसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेशभर में इस दिन को संविधान और आरक्षण की रक्षा के संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है।
जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने भी संविधान में आरक्षण की महत्वता को बताते हुए कहा कि यह वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक माध्यम है। इस अवसर पर पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, महेंद्र सिंह पटेल, अब्दुल समद, अंसारी, राजदेव सिंह,संजय मिश्रा, उमेश प्रधान, आकाश मौर्या, लालमन राजभर, सुनील सोनकर, अभिषेक मिश्रा आरडी, जितेंद्र पटेल, डॉ. दिलशाद अहमद आदि थे।
