
जोधपुर। सामाजिक संस्था जैन मिलन के अध्यक्ष महेंद्र राज लूणावत द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों को पर्यावरण जागरूकता के अंतर्गत हरियाली अमावस्या को प्रारम्भ कर रतन नगर कॉलोनी के नन्हे-मुन्ने बच्चों से 125 पौधो का रोपण करवाया गया।
उन्होंने बच्चों को पौधे लगाने का तरीका समझाया तथा पौधों की देखभाल करने के बारे मे जानकारी दी।
इस कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता का संदेश दिया।
सभी बच्चों एवं अभिभावकों ने पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास किया और भविष्य में और भी अधिक पेड़-पौधे लगाने का संकल्प किया।
कॉलोनीवासियों ने कहा कि नन्हे-मुन्ने बच्चों किया गया प्रयास बहुत ही सराहनीय कार्य है। उन्होंने इस अवसर पर हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर नन्हे बच्चों में रितिक, अभय, सनद, धनिष्का तथा अन्य के साथ श्रीमती निकिता सांखला, श्रीमती मधु लूणावत, श्रीमती कान्ता ललवानी, सुश्री आनवी जैन, सुमेर ललवानी, मुकेश बाहेती लक्ष्मीकांत बजाज व अन्य मौजूद रहे।
