वाराणसी। सावन के पवित्र माह में युवा अग्रवाल सम्मेलन ने आस भैरव स्थित अग्रवाल भवन धर्मशाला के शिवाले में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया। प्रभव गर्ग ने अपनी पत्नी के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया, जबकि कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने आचार्य विकास महाराज के सानिध्य में भगवान शिव की आराधना एवं पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी का परिचय कार्यक्रम भी हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने युवा अग्रवाल सम्मेलन की सराहना करते हुए समाज की सेवा और जनहित में योगदान देने के लिए सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “40 साल से एकजुट होकर इस संगठन ने जरूरतमंदों की मदद की है, और ऐसे जनहित कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। संस्था के संरक्षक अजय कृष्ण अग्रवाल और सलिल अग्रवाल ने माल्यार्पण कर डॉ. दयाशंकर मिश्रा का स्वागत किया। आमोद अग्रवाल और बजरंग अग्रवाल ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। संचालन महमंत्री सुयश अग्रवाल ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष हर्ष वर्धन अग्रवाल ने दिया। संयोजन प्रभव गर्ग ‘एडवोकेट’ और पंकज अग्रवाल ‘बड़े महाराज’ ने किया। इस अवसर पर काशी अग्रवाल समाज के कई प्रमुख सदस्य, जैसे डॉ. रचना अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अरविंद सिकारिया, विनय अग्रवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *