वाराणसी। उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजर्षि शाखा का गुरु दक्षिणा समर्पण कार्यक्रम संध्या हाल में हुआ। काशी उत्तर भाग प्रचारक मोहित ने संघ के कार्य और उनकी विचारधारा और गुरु के बारे मे सभीको मार्ग दर्शन कराया। इस अवसर पर नगर संघ संचालक वीरेंद्र, नगर कारवां दया शंकर, सामाजिक समरसता प्रमुख प्रेम शंकर, मुख्य मार्ग प्रमुख अमरदीप ,कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक रणविजय,डॉ डीपी सिंह, स्वयंसेवक अंजनी, रितेश ,गौरव, स्वतंत्र ,नरेंद्र आदि स्वयंसेवक और प्रबुद्धजन शामिल थे।
