वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से सारंगनाथ महादेव मंदिर में सोमवार को प्रमिला हास्पिटल पहडिया के सहयोग से श्रद्धालुओं के सेवार्थ चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और संयोजन डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा ने किया। शिविर में सूगर,बीपी,पल्स आक्सीजन, टेम्परेचर, चिकित्सकीय परामर्श और नि: शुल्क दवाएं वितरित की गई। निदेशक जयशंकर तिवारी ने बताया शिविर करीब 255 लोगों को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में डा.आनंद जायसवाल,डा.दिव्या पांडेय, तौफीक खां, दीपशिखा,गौरव सिंह,हेमंत ने सहयोग किया। श्रद्धालुओं के सेवार्थ सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट प्रखंड के स्वयंसेवक मुस्तैदी से तैनात रहे। शिविर में सेक्टर वार्डेन अयन बोस, पूर्णेन्दु हलधर, अंजनी कुमार सिंह,राजकुमार जायसवाल,शिव मोहन मिश्रा,राजेश कुमार सिंह,सोनम प्रसाद, राजेश कुमार श्रीवास्तव, रिषभ मोदनवाल,कंचन गुप्ता,आयूष,विनय गुप्ता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *