
वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को श्री राधा रमण मंदिर के सामने स्थित अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा फलाहार वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं एवं कांवरियों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद फलाहार का लाभ लिया।
कांवरियों की भीड़ डमरू वादन करते हुए ‘बोल बम’ के उद्घोष के साथ सेवा स्थल पर पहुंची। श्रद्धालुओं को उबले आलू और अनारदाना का स्वादिष्ट फलाहार दिया गया, साथ ही शीतल जल भी पिलाया गया। यह आयोजन श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल एवं ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल के निर्देशन में किया गया। संयोजन बजरंग अग्रवाल एवं अमित अग्रवाल ने किया, जबकि कांवरिया सेवा कार्य में प्रमुख भूमिका निभाई प्रद्युम्न अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अजय कृष्ण अग्रवाल, सलिल अग्रवाल समेत अन्य समाजसेवी व्यक्तियों ने। यह शिविर दोपहर तक चला और श्रद्धालुओं को राहत देने के साथ-साथ समर्पण और सेवा की भावना का परिचय दिया।
