
वाराणसी।विश्व के ऐतिहासिक नगरी वाराणसी में बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दूर से आए दर्शनार्थियों तथा कांवरियों को नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था ने अध्यक्ष ममता के नेतृत्व में निः शुल्क जल वितरित किया ।
इस मास में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, और श्रद्धालु कांवड़ यात्रा करते हैं जिसमें वे गंगा नदी से पवित्र जल लाकर अपने नजदीकी शिव मंदिर में भगवान शिव को चढ़ाते हैं और पूरी श्रद्धा के साथभगवान की पूजा अर्चना करते है ।
इस पुनीत कार्य में संस्था के विजय कुमार (समाज सेवक) , मोहम्मद अनीस, सुमित बिंद , मंगलेश्वर प्रसाद , रामबाबू गुप्ता , करम भारती , सूरज पाल , रवि कुमार , राजश्री साहनी , कुसुम लता सिंह , शबाना परवीन अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
