
वृद्धजनों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाएं वितरित
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर प्रमिला हास्पिटल के सहयोग से सारनाथ स्थित वृद्धाश्रम में मंगलवार को चिकित्सा कैंप आयोजित किया गया। शिविर में 80 वृद्धजनों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और दवाएं वितरित की गई। शिविर में सूगर,बीपी,पल्स, आक्सीजन, टेम्परेचर की जांच की गई। शिविर में जयशंकर तिवारी,डा.आनंद जायसवाल,डा.दिव्या पांडेय, तौफीक खां, दीपशिखा,गौरव सिंह, हेमंत और पूर्णेन्दु हलधर ने सहयोग किया। संयोजन डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अंजनी कुमार सिंह,अयन बोस, वृद्धाश्रम के अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह,चिकित्सक डा.एसके पांडेय,राजीव श्रीवास्तव आदि ने किया।
