
रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य
वाराणसी।विश्व हिंदू परिषद गो रक्षा प्रकोष्ठ के बैनर तले श्रावण मास के शुक्ल पक्ष में नाग पंचमी के अवसर पर सोनारपुरा में विशाल भंडारा का आयोजन जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्र डे के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी काशी प्रांत के वीरेंद्र कुमार मालू रहे।
कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू महासंघ के संजोयक सौरभ चक्रवर्ती किया।
उक्त अवसर पर जिला अध्यक्ष मिथुन चंद्र डे कहा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी भंडारा का आयोजन किए हैं। जो रात तक चलेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती शकुंतला प्रजापति, श्रीमती प्रतिमा पात्र, शुभम सेठ, राजेश कुमार, स्वरूप साहू सहित अनेकों सदस्यगण उपस्थित रहे।
