रिपोर्ट :-.अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।नाग पंचमी के अवसर पर तुलसी मानस मंदिर के पास समाज संगठन की ओर से विशेष सहायता शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीता सेनगुप्ता थी। प्रशासन के साथ तालमेल करके समस्त दर्शनार्थियों को सरलता एवं सुगम दर्शन कराया गया। चारों तरफ दर्शनार्थी हर हर महादेव, जय अंबे आदि नारे लगा रहे थे।

तुलसी मानस मंदिर के आसपास जन सैलाब उमर रहा था। समाज संगठन के कार्यकर्ता गण चारों तरफ फैल कर समस्त दर्शनार्थी को कतारबद्ध होकर दर्शन करवाते दिखे।

समाज संगठन के वरिष्ठ सदस्य रामबाबू पांडे ने बताया प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन माह के एक महीने तक हर साल हम सभी यहां सहायता शिविर लगाते रहते हैं। यह शिविर 11 जुलाई से चलकर आगामी 9 अगस्त तक चलेगा। 9 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर समापन किया जाएगा।

मुख्य अतिथि नीता सेनगुप्ता ने हुए कहा हमारे संगठन के समस्त सदस्यगण सक्रियता से प्रत्येक त्यौहार , दैविक आपदा हर जगह काम करते रहते है। पुलिस प्रशासन के साथ ताल मेल रखकर काम किया जाता है। जिससे जनता को किसी प्रकार असुविधा उत्पन्न ना हो सके।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर आलोक मल्लिक, श्रीमती सुष्मिता भट्टाचार्य, सुशील जयसवाल, रमेश मौर्य, श्याम बाबू, राजू सोनी,तुषार चौरसिया, संतोष मिश्रा सहित अनेकों सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *