
बीबीए/बीसीए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ
वाराणसी। यूपी कालेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) में मंगलवार को बीबीए/बीसीए के पांच दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति जेपीविश्वविद्यालय छपरा प्रो हरिकेश सिंह ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में अत्यधिक कौशल पूर्ण होना चाहिए। कहा कि अपने आपको उद्योग जगत के अनुरूप ढालना होगा। यूपी कालेज के प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि भाषा को बैरियर न बनने दें। जिस क्षेत्र में जाना हो उस पर अपनी प्राथमिकता तय कर,प्रयास करें। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष एसआईए राजेश भाटिया ने कहा कि नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उद्योग जगत के अनुसार उत्पादक बनने के लिए मेहनत करनी होगी। अतिथियों का स्वागत प्रभारी/निदेशक डॉ अमन गुप्ता,धन्यवाद ज्ञापन डा सीपी सिंह,संचालन डॉ प्रीति सिंह ने किया।
