महिला वर्ग की कुश्ती में रेशम यादव अव्वल 

 

वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर व्यायामशाला (अखाड़ा स्व.श्यामा पहलवान) में नागपंचमी पर हवन पूजन के बाद कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता हुई। पुरूष और महिला दोनों वर्ग की कुश्ती हुई। जिसमे 70 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाया। पहली बार अखाड़े में महिला वर्ग की कुश्ती हुई। जिसमें रेशम यादव (गया) और पिंकी चौबे के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें रेशमा यादव ने बाजी मारी। वहीं संतोष (सारनाथ)और जुगनू (मथुरा)के बीच मुकाबला हुआ। अंतिम मुकाबला बराबरी पर छुटा। मुख्य अतिथि मेयर अशोक तिवारी थे।अध्यक्षता महावीर मंदिर व्यायामशाला के अध्यक्ष प्रदीप सोनकर (पहलवान) , संचालन महामंत्री तारा प्रसाद सोनकर ने किया। रेफरी का निर्वहन मल्लू यादव ने किया। संयोजन में सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,पार्षद अशोक मौर्या,महंत शैलेन्द्र द्विवेदी उर्फ बब्बू महराज, अजय श्रीवास्तव, मनोज सोनकर,पार्षद संजय जायसवाल, पूर्व पार्षद सुनील सोनकर, विनय शादेजा, संदीप रघुवंशी, अरविन्द सिंह आदि थे। दंगल देखने के लिए लोगों की खासी भीड़ रही। आसपास लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *